'को-पायलट नमाज़ पढ़ने उठा, फिर सिर पर वार करने लगा', पायलट स्मित ने बताई फ्लाइट हमले की कहानी
इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बातचीत के दौरान बहादुर पायलट स्मित मच्छार ने फ्लाइट हमले की कहानी बताई। स्मित ने कहा, "को-पायलट ने कहा कि वह नमाज़ पढ़ना चाहता है...करीब 4-5 मिनट बाद ही अचानक मेरे सिर के पीछे बहुत तेज़ धमाका जैसा हमला हुआ। एक के बाद एक लगातार वार होने पर मेरी आंखों के आगे अंधेरा छाने लगा।"