'कॉकरोच जनता पार्टी' का X अकाउंट भारत में ब्लॉक होने पर फाउंडर अभिजीत दीपके ने दी प्रतिक्रिया
व्यंग्यात्मक संगठन 'कॉकरोच जनता पार्टी' का आधिकारिक X हैंडल भारत में ब्लॉक होने पर इसके फाउंडर अभिजीत दीपके ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "जिसका डर था वही हुआ...पहले इन्होंने हमारा अकाउंट हैक करने की कोशिश की...जब ऐसा नहीं हुआ तो भारत में हमारा X अकाउंट ब्लॉक कर दिया।" अभिजीत ने कहा, "आप (सरकार) हमसे इतना क्यों डर रहे हैं?"