'कंगाल' पाक के लिए 'मसीहा' बना सऊदी अरब, UAE के कर्ज मांगने के बाद मिली $3 बिलियन की मदद
पाकिस्तान को सऊदी अरब से $3 बिलियन की अतिरिक्त सहायता मिलेगी। यह अतिरिक्त फंडिंग उस फैसले के अलावा है जिसमें रियाद ने पहले से दिए गए $5 बिलियन के डिपॉजिट को लंबे समय के लिए बढ़ाने पर सहमति दी है। यूएई द्वारा $3 बिलियन का ऋण चुकाने के लिए कहे जाने के बाद पाकिस्तान ने सऊदी से मदद मांगी थी।