'कुछ कुछ होता है' ठुकरा दी थी, सेकेंड लीड नहीं बनना चाहती थी: रवीना टंडन
ऐक्ट्रेस रवीना टंडन ने बताया है कि उन्होंने करण जौहर की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' का प्रस्ताव इसलिए ठुकराया था क्योंकि सेकेंड लीड भूमिका निभाकर अपने करियर को फिर से शुरू नहीं करना चाहती थीं। उन्होंने रानी मुखर्जी के किरदार की सराहना कर कहा कि उनके लिए यह भूमिका इसलिए सही साबित हुई क्योंकि वह युवा और नई थीं।