'केजीएफ' फेम ऐक्टर दिनेश मंगलुरु का 55 वर्ष की आयु में हुआ निधन, लंबे समय से थे बीमार
फिल्म 'केजीएफ' में बॉम्बे डॉन का किरदार निभाने वाले कन्नड़ अभिनेता दिनेश मंगलुरु का सोमवार को 55 वर्ष की आयु में निधन हो गया। मंगलुरु (कर्नाटक) निवासी दिनेश लंबे समय से बीमार थे। दिनेश ने फिल्म उलिगेडावारु कंदंठे, राणा विक्रमा, अंबारी, सवारी, इंथी निन्ना प्रीतिया, आ दिनागलु, स्लम बाला, दुर्गा, स्माइल, अतिथि, प्रेमा, नागमंडला और शुभम में अभिनय किया था।