'कैप्टन ₹60 पर राइड स्वीकार नहीं कर रहे' जैसे प्रॉम्प्ट को लेकर रैपिडो पर लगा ₹10 लाख का जुर्माना
रैपिडो पर भ्रामक विज्ञापनों/अनुचित व्यापारिक तरीकों और 'डार्क पैटर्न' को लेकर केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने ₹10 लाख जुर्माना लगाया है। यात्रियों को राइड-कंफर्म होने से पहले अधिक भुगतान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। प्राधिकरण ने कहा, "कैप्टन ₹60 पर राइड स्वीकार नहीं कर रहे...+10,+20 जोड़कर देखें" जैसे संदेश 'Confirm Shaming' की श्रेणी में आते हैं।