कैप्टन अमरिंदर ने राहुल गांधी के पसंदीदा BJP नेता बताए जाने पर दी प्रतिक्रिया
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा उन्हें अपना पसंदीदा बीजेपी नेता बताए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वह राहुल और प्रियंका को तब से जानते हैं जब वे बच्चे थे। कैप्टन ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और वह सहपाठी व दोस्त हुआ करते थे।