'काम करवा देंगे नहीं, करवा दीजिए', डीएम के सामने पुलिस अफसर से बोला बेबाक बच्चा

लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) में मकान पर कब्ज़े को लेकर डीएम के पास फरियाद लेकर पहुंचे 13-वर्षीय बच्चे की बेबाकी का वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है। डीएम के निर्देश पर जब पुलिस अधिकारी ने 'काम करवा देंगे' कहा तो बच्चे ने 'करवा देंगे नहीं, करवा दीजिए' कहा जिसके बाद सब हंस पड़े। बच्चे ने परिवार की तंगहाली भी बयां की।

Load More