'क्या आप रिसर्च पेपर दे सकती हैं?' पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़े मामले में कृति सेनन से हाईकोर्ट
कृति सेनन ने अपने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है। हाईकोर्ट ने कहा कि ऐसे दावों से जुड़े कानूनी सिद्धांतों की व्यापक जांच की जानी चाहिए क्योंकि इस तरह के मामले अक्सर कोर्ट के सामने आते रहते हैं। हाईकोर्ट ने कहा, "क्या आप मुझे कुछ रिसर्च पेपर दे सकते हैं? कृपया एक संकलन दें।"