'क्या पाक, भारत की मिसाइल क्षमताओं को लेकर चिंतित है?' सवाल का पाकिस्तानी सेना ने दिया जवाब
अल-अरेबिया जर्नलिस्ट के सवाल 'क्या पाकिस्तान भारत की तेज़ी से विकसित हो रही मिसाइल/एयर डिफेंस/स्ट्राइक क्षमताओं को लेकर चिंतित है?' पर पाकिस्तानी सेना ने जवाब दिया है। उसने कहा, "हम भारत की सैन्य क्षमताओं का सम्मान करते हैं...हम समझते हैं कि भारत हथियारों पर संसाधन खर्च करना चाहता है...हम भारत के साथ हथियारों की होड़ में शामिल नहीं होना चाहते।"