'क्या पाकिस्तान के साथ संघर्ष में चीन ने कोई भूमिका निभाई?' सवाल का एस जयशंकर ने दिया जवाब

विदेश मंत्री एस जयशंकर से एक जर्मन पत्रकार ने पूछा, "क्या पाकिस्तान के साथ भारत के संघर्ष में चीन ने कोई भूमिका निभाई थी?" इस पर उन्होंने कहा, "आप जानते हैं, पाकिस्तान के पास कई हथियार प्रणालियां चीनी मूल की हैं और चीन व पाकिस्तान काफी घनिष्ठ दोस्त हैं। आप इससे अपना निष्कर्ष निकाल सकते हैं।"

Load More