'क्या फालतू बैटिंग की हमने'...पंजाब किंग्स की ऐतिहासिक जीत के बाद श्रेयस अय्यर से रहाणे
आईपीएल में मंगलवार को केकेआर के खिलाफ पंजाब किंग्स की जीत के बाद टीम (केकेआर) के कप्तान अजिंक्य रहाणे का एक वीडियो वायरल हो गया है। मैच के बाद रहाणे ने पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर से हाथ मिलाते हुए कहा, "क्या...फालतू बैटिंग की हमने।" दरअसल, पंजाब किंग्स ने आईपीएल के इतिहास का सबसे छोटा टोटल डिफेंड किया है।