'क्या भारत हमारे यूरेनियम से हथियार बना सकता है?' रिपोर्टर के सवाल पर ऑस्ट्रेलियाई मंत्री ने दिया जवाब
ऑस्ट्रेलिया के भारत को यूरेनियम बेचने के फैसले पर एक पत्रकार ने ऑस्ट्रेलियाई मंत्री पैट कॉनरॉय से पूछा कि क्या भारत इसका इस्तेमाल परमाणु हथियार बनाने में करेगा। कॉनरॉय ने कहा कि सुरक्षा प्रावधान सुनिश्चित करते हैं कि यूरेनियम केवल परमाणु ऊर्जा के लिए उपयोग होगा। उन्होंने कहा, "भारत एक उभरती शक्ति है...हम उसके साथ मिलकर काम करना चाहते हैं।"