'क्या सभी बॉलीवुड ऐक्ट्रेस सरोगेसी से बनती हैं मां?' का गायनकॉलोजिस्ट ने दिया जवाब
आईवीएफ ट्रीटमेंट करने वाली भारत की प्रमुख गायनकॉलोजिस्ट मनिका खन्ना ने 'ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे' के पॉडकास्ट में कहा है कि यह मिथक है कि बॉलीवुड में सभी ऐक्ट्रेस फिज़िकल अपीयरेंस को मेंटेन करने के लिए सरोगेसी का सहारा लेती हैं। उन्होंने कहा, "कुछ ऐसे केस भी हैं जिसमें वे (अभिनेत्रियों को) पहले कई बार मिसकैरेज झेल चुकी रहती हैं।"