क्या है सेफ हार्बर क्लॉज़? हटाते ही पीएम मोदी के वीडियो वाले विवाद में फंस सकते हैं ज़करबर्ग
संसदीय समिति ने मेटा सीईओ मार्क ज़करबर्ग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो कुछ समय के लिए हटाने को लेकर कार्रवाई न होने की स्थिति में 'सेफ हार्बर क्लॉज़' हटाने का अल्टीमेटम दिया है। क्लॉज़ के तहत सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स (फेसबुक/इंस्टाग्राम/X) के कंटेंट के लिए यूज़र ज़िम्मेदार होता है। इसके हटने से प्लैटफॉर्म के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो सकेगी।