क्या होता है नदियों का 'Highest Flood Level', इसे कैसे मापा जाता है?
नदी के 'Highest Flood Level' का मतलब है नदी के इतिहास में किसी खास जगह या गेजिंग स्टेशन पर दर्ज किया गया पानी का उच्चतम स्तर। इसका इस्तेमाल बाढ़ के जोखिम का आकलन करने और बुनियादी ढांचे की योजना बनाने के लिए किया जाता है। इसे वर्टिकल स्टाफ गेज, अल्ट्रासोनिक और रडार सेंसर के ज़रिए नापा जाता है।