'क्यूटनेस' के कारण थाईलैंड की सुनहरी बाघिन 'एवा' इंटरनेट पर हुई वायरल
चियांग माई नाइट सफारी (थाईलैंड) की तीन वर्षीय सुनहरी बाघिन 'एवा' अपनी 'क्यूटनेस' से इंटरनेट पर वायरल हो गई है। 19 नवंबर को फेसबुक पर शेयर की गईं उसकी तस्वीरों पर कमेंट करते हुए एक यूज़र ने लिखा, "लगता है कि वह रोज़ 10 बार नहाती है।" बकौल रिपोर्ट, 'एवा' के माता-पिता को 2015 में सफारी पार्क लाया गया था।