'कायर' होने के चलते DR Congo में 66 सैनिकों को सुनाई गई मौत की सज़ा
लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में कायरता, विद्रोह और आदेशों का पालन नहीं करने के आरोप में कम-से-कम 66 सैनिकों को मौत की सज़ा सुनाई गई है। इन सैनिकों को पिछले महीने वालिकाले में गिरफ्तार किया गया था। इन पर विद्रोही गठबंधन FRN के लड़ाकों संग झड़प के दौरान अपनी चौकियां छोड़कर भागने का आरोप है।