'क्राइम पेट्रोल' की ऐक्ट्रेस शबरीन ने प्रेमी के 3 साल के भतीजे को किया किडनैप, हुई गिरफ्तार
'क्राइम पेट्रोल' में दिख चुकी ऐक्ट्रेस शबरीन को अपने प्रेमी बृजेश के 3-वर्षीय भतीजे को स्कूल से अगवा करने को लेकर पालघर (महाराष्ट्र) में गिरफ्तार किया गया है। अलग-अलग धर्म के कारण बृजेश का परिवार उनके रिश्ते के खिलाफ था जिसके चलते शबरीन ने बच्चे को अगवा किया। पुलिस ने बच्चे को नायगांव के फ्लैट से रेस्क्यू कर लिया है।