'क्रैक' से करोड़ों का नुकसान हुआ, उबरने के लिए फ्रेंच सर्कस जॉइन किया था: विद्युत
अभिनेता विद्युत जामवाल ने बताया है कि फिल्म 'क्रैक' की विफलता से उन्हें करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ था जिससे उबरने के लिए उन्होंने एक फ्रेंच सर्कस जॉइन किया था। उन्होंने बताया, "सर्कस में मैंने बेहतरीन लोगों संग 14-दिन बिताए...ऐसे कलाकार देखे जो अपने शरीर को लगभग असंभव स्तर तक पहुंचा सकते हैं...मुंबई लौटने तक सबकुछ शांत हो चुका था।"