'कुली' देखने जा रही श्रुति हासन को गार्ड ने रोका; ऐक्ट्रेस ने कहा- हिरोइन हूं, जाने दो
ऐक्ट्रेस श्रुति हासन अपनी फिल्म 'कुली' देखने के लिए चेन्नई (तमिलनाडु) के एक थिएटर पहुंची जहां गार्ड ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान श्रुति गार्ड से कहती हैं, "मैं फिल्म की हिरोइन हूं, मुझे जाने दो।" इसपर कार में बैठी उनकी दोस्त ज़ोर-ज़ोर से हंसने लगती हैं। इस फिल्म में श्रुति के साथ रजनीकांत लीड रोल में हैं।