'काला हिरण' के प्रोड्यूसर की कार का बदमाशों ने किया पीछा, गनपॉइंट पर रोकने की कोशिश की
'उदयपुर फाइल्स' और 'काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी' के प्रोड्यूसर अमित जानी ने आरोप लगाया है कि उनके जम्मू से नोएडा लौटने के दौरान कुछ बदमाशों ने उनकी कार का पीछा किया और गनपॉइंट पर उन्हें रोकने की कोशिश की। यह घटना सोनीपत (हरियाणा) के पास हुई। गौरतलब है, रविवार को मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग हुई।