'कोल्डप्ले' के कॉन्सर्ट को लेकर मुंबई में होटल 3 रात के लिए ले रहे हैं ₹5 लाख: रिपोर्ट
रिपोर्ट के अनुसार, 'कोल्डप्ले' के कॉन्सर्ट को लेकर नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम के आस-पास के 5 स्टार होटलों ने 3 रातों के लिए अपने किराए को ₹3 लाख-₹5 लाख तक बढ़ा दिया है। वहीं, कॉन्सर्ट की तारीखों के लिए कई होटल पूरी तरह से बुक भी हो चुके हैं। कॉन्सर्ट 18,19 और 21 जनवरी 2025 को होगा।