'कोल्डप्ले' की फैन नहीं हूं, परिजनों के लिए टिकट खरीदने के लिए लंच ब्रेक तक नहीं लिया: महिला
दिल्ली की एक महिला ने X पर पोस्ट कर कहा कि ब्रिटिश बैंड 'कोल्डप्ले' के कॉन्सर्ट के टिकट खरीदने के लिए उसे पूरा दिन अपने लैपटॉप पर नज़रें गड़ाए रखनी पड़ी और इस दौरान उसे बाथरूम और लंच ब्रेक तक 'त्यागना' पड़ा। महिला ने कहा कि वह कोल्डप्ले की फैन नहीं है लेकिन उसे अपने परिजनों के टिकट खरीदने थे।