'कृष 4' के लिए ₹20-30 करोड़ चार्ज करेंगी प्रियंका चोपड़ा, प्रॉफिट में भी लेंगी हिस्सा: खबर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड में वापसी कर रहीं ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपकमिंग सुपरहीरो मूवी 'कृष 4' के लिए ₹20-30 करोड़ चार्ज कर सकती हैं। वह प्रॉफिट शेयरिंग डील भी साइन कर सकती हैं। गौरतलब है, प्रियंका चोपड़ा ने निर्देशक एसएस राजामौली की आगामी फिल्म 'एसएसएमबी29' के लिए ₹30 करोड़ लिए हैं और वह सर्वाधिक फीस लेने वालीं भारतीय ऐक्ट्रेस हैं।