'कृष-4' में ऐक्टिंग के साथ डायरेक्शन भी करेंगे ऋतिक
निर्देशक राकेश रोशन ने बताया है कि उनके बेटे और ऐक्टर ऋतिक रोशन 'कृष-4' में ऐक्टिंग के साथ डायरेक्शन भी करेंगे। उन्होंने कहा, "डुग्गू (ऋतिक) 25 साल पहले मैंने तुम्हें ऐक्टर के तौर पर लॉन्च किया था। फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा और मैं अब तुम्हें डायरेक्टर के तौर पर लॉन्च कर रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा, "तुम 'कृष-4' को आगे बढ़ाओ।"