लड़की ने बॉयफ्रेंड की कार पर किस कर लिपस्टिक से बनाए 3400 निशान, लगा ₹5500 का जुर्माना
ग्वालियर (एमपी) में एक लड़की ने कैमरे के सामने बॉयफ्रेंड की कार को लिपस्टिक मार्क से भर दिया जिसका वीडियो वायरल हुआ है। युवक ने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए यह वीडियो बनाया था और 3,400 मार्क बनाने में लगभग साढ़े तीन घंटे का समय लगा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गाड़ी का ₹5,500 का चालान काटा है।