'केसरी 2' के लेखक पर यूट्यूबर ने लगाया डायलॉग चाेरी करने का आरोप
मशहूर यूट्यूबर और कवि याह्या बूटवाला ने फिल्म 'केसरी 2' के डायलॉग राइटर सुमित सक्सेना पर उनकी 2018 में लिखी कविता 'जालियांवाला बाग' की पंक्तियों को बिना अनुमति कॉपी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है, "यह साफ-साफ कॉपी-पेस्ट है। निर्माताओं ने इसे छिपाने की कोशिश भी नहीं की।" उन्होंने इसके सबूत सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।