'केहू कितनो होई बाकी नीतीश ना होई': पटना में CM नीतीश को रोककर महिलाओं ने गाया गाना
पटना (बिहार) में मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक जेडीयू कार्यालय पहुंच गए और जब वहां से लौटने लगे तो महिला कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोक कर फोटो खिंचवाने का आग्रह किया। इस दौरान महिलाओं ने नीतीश को घेरकर 'केहू कितनो होई बाकी नीतीश ना होई' गाना गया जिसका वीडियो वायरल हुआ है। इस दौरान नीतीश कुमार मुस्कुराते नज़र आए।