कोहली को 'जोकर' कहने वाले राहुल वैद्य को इन दो क्रिकेटरों ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो
विराट कोहली व उनके फैंस को जोकर कहने को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे सिंगर राहुल वैद्य को युजवेंद्र चहल व क्रुणाल पंड्या ने इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। इंस्टाग्राम पर ब्लॉक करने को लेकर राहुल ने कोहली पर तंज़ कसते हुए कहा था, "एल्गोरिदम ने बोला होगा कोहली को...'मैं तुम्हारे लिए राहुल को ब्लॉक कर देता हूं'।"