'कई बार रेप, गर्भपात भी कराया', पद्मश्री से सम्मानित साधु पर बंगाल की महिला ने लगाए गंभीर आरोप
मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) में एक महिला ने पद्मश्री से सम्मानित स्वामी प्रदिप्तानंदा उर्फ कार्तिक महाराज पर आश्रम में कई बार रेप करने और गर्भपात करवाने का मामला दर्ज करवाया है। महिला ने कहा कि 2012 में प्रदिप्तानंदा ने टीचर की नौकरी ऑफर की थी और वह अक्सर उसे अपने कमरे में बुलाते थे। प्रदिप्तानंदा ने आरोपों को निराधार बताया है।