'कच्चा बादाम' गाना बजते ही भड़क कर इवेंट छोड़ने पर अंजलि अरोड़ा ने दी सफाई
ऐक्ट्रेस-इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा ने कानपुर इवेंट में 'कच्चा बादाम' गाना बजाने पर हुए विवाद पर सफाई दी है। उन्होंने कहा, "मेरी भी गरिमा-आत्मसम्मान है...मुझे लेने एयरपोर्ट पहुंची कार में 3 आदमी थे...25 लोग मुझे रूम में छोड़ने गए...बहुत सारे लोग कमरे में घुस आए...असुरक्षित महसूस किया...मुझे 'कच्चा बादाम' से परेशानी नहीं।" बकौल अंजलि, उनकी लीगल टीम मामला संभाल रही है।