'कच्चा बादाम' फेम अंजलि अरोड़ा की 'रामायण' का ट्रेलर हुआ रिलीज़, यूज़र ने कहा- भगवान से डरो
रामायण पर आधारित 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर लॉन्च हो गया है जिसकी ऑनलाइन आलोचना हो रही है। कई यूज़र्स ने 'कच्चा बादाम' फेम अंजलि अरोड़ा की ऐक्टिंग की आलोचना की। एक यूज़र ने कहा, "राम की कास्टिंग को रावण का कास्टिंग बना दिया।" अन्य ने लिखा, "भगवान से डरो।" अन्य ने कहा, "बालवीर वाले VFX अच्छे थे।"