'कच्चा बादाम' गाना बजते ही भड़कीं अंजलि अरोड़ा, कहा- आर्टिस्ट की इज़्ज़त करनी नहीं आती क्या?
'कच्चा बादाम' गाने से मशहूर हुईं ऐक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा गुरुवार को कानपुर (यूपी) में एक इवेंट के दौरान कथित तौर पर यही गाना बजने पर भड़क गईं जिसका वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है। अंजलि ने कहा, "यह कैसा इंतज़ाम है? आर्टिस्ट की इज़्ज़त करनी नहीं आती क्या।" वीडियो पर एक यूज़र ने लिखा, "लोगों को अपनी ही...पहचान से दिक्कत है।"