'कटे तरबूज से घंटों निकला सफेद झाग', गौरव तनेजा ने शेयर किया 'ज़हरीले तरबूज' का वीडियो
यूट्यूबर गौरव तनेजा (फ्लाइंग बीस्ट) ने 'तरबूज में निकला ज़हर' कैप्शन संग वीडियो शेयर कर दावा किया है कि सड़क किनारे से खरीदे गए तरबूज को काटने के बाद उसमें से घंटों तक सफेद झाग निकलता रहा। बकौल गौरव, उनकी पत्नी ने तरबूज एक रात पहले खरीदा था और फ्रिज में जगह नहीं होने के कारण पूरी रात बाहर रखा।