'कट मनी' के आरोप में बंगाल में TMC नेता को सिर मुंडवाकर गांव में घुमाया, वीडियो आया सामने
हावड़ा (पश्चिम बंगाल) में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता सन्यासी मन्ना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें स्थानीय लोग उनका सिर मुंडवाकर और जूतों की माला पहनाकर उन्हें गांव में घुमाते नज़र आ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि मन्ना विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के बदले लोगों से 'कट मनी' वसूलते थे।