'कभी नहीं सोचा...', MI के ड्रेसिंग रूम में नीता अंबानी के पैर छूते हुए विग्नेश ने कही यह बात
आईपीएल डेब्यू मैच पर 3 विकेट लेने वाले एमआई के 24-वर्षीय स्पिनर विग्नेश पुथुर को एमआई के ड्रेसिंग रूम में 'बेस्ट बॉलर' का अवॉर्ड दिया गया। विग्नेश ने अवॉर्ड लेने के बाद टीम की मालकिन नीता अंबानी के पैर छूए। विग्नेश ने कहा, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इन खिलाड़ियों के साथ खेलूंगा। कप्तान ने बहुत सहयोग किया।"