'कभी नहीं सोचा कि मुस्लिम थे, सम्मान से दफनाया', US में मोहन भागवत ने सुनाया 30 साल पुराना किस्सा

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने न्यूयॉर्क में 1996 के चरखी दादरी (हरियाणा) में दो विमानों के टकराने का किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा, "दोनों विमान अरब देश के थे...अधिकतर यात्री मुस्लिम थे। स्वयंसेवक सबसे पहले मौके पर पहुंचे...घायलों की मदद की...शव निकाले...अंतिम संस्कार कराया और परिजनों की पहचान में सहायता की।" भागवत बोले, "हमने कभी नहीं सोचा कि ये मुस्लिम हैं।"

Load More