कराची में कैसे हुआ आतंकी हमला जिसमें मारे गए पाकिस्तान के 4 सैनिक?
पाकिस्तान के कराची में शनिवार को सिंध रेंजर्स के मुख्यालय पर विस्फोटकों से भरे एक वाहन से हमला किया गया। हमलावर आतंकी संगठन जमात-उल-अहरार से जुड़े बताए जा रहे हैं। ये आतंकी मुख्यालय परिसर में घुस गए और इन्होंने अंधाधुंध फायरिंग के साथ हैंड ग्रेनेड फेंके। इस हमले में चार सैनिकों की मौत हो गई।