'करोड़पति किसानों का गांव' कहलाता है राजस्थान का गुढ़ा खुमावतन, बंजर ज़मीन से निकालते हैं 'सोना'
जयपुर के पास गुढ़ा खुमावतन को 'करोड़पति किसानों का गांव' व 'मिनी इज़रायल' कहते हैं। यहां के किसान इज़रायल से सीखी पॉली-हाउस खेती और संरक्षित बारिश के पानी से ड्रिप-सिंचाई कर 'बंजर ज़मीन' पर फसल उगाकर लाखों रुपए कमाते हैं। बकौल रिपोर्ट्स, यहां के करीब 500 किसान करोड़पति हैं व कई के पास लग्ज़री गाड़ियां और 5-स्टार जैसे फार्म-हाउस हैं।