कर्नाटक में बीजेपी विधायक पर गैंगरेप और महिला के चेहरे पर पेशाब करने का लगा आरोप
कर्नाटक में बीजेपी विधायक मुनिरत्न नायडू पर पार्टी की ही एक महिला कार्यकर्ता ने आरोप लगाया है कि उन्होंने 2023 में अपने ऑफिस में 3 अन्य लोगों संग मिलकर उसका गैंगरेप किया और चेहरे पर पेशाब कर जानलेवा वायरस का इंजेक्शन भी लगाया। बकौल महिला, विधायक ने उसके कपड़े उतारे और बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी।