'कल्कि...' ने भारत में कमाए ₹400 करोड़, दुनियाभर में कर सकती है ₹1000 करोड़+ की कमाई
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' ने रिलीज़ के 8वें दिन भारत में ₹400 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। अनुमान है कि यह फिल्म दुनियाभर में ₹1000 करोड़ से अधिक की कमाई कर सकती है। अभिनेता प्रभास, अमिताभ बच्चन और ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अभिनीत इस फिल्म ने दुनियाभर में अब तक ₹700 करोड़ की कमाई कर ली है।