'कसौटी...' की टीआरपी गिरने पर एकता कहती थीं- किसी किरदार को मार दो: श्वेता तिवारी

अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने एक हालिया इंटरव्यू में धारावाहिक 'कसौटी ज़िंदगी की' और उसकी प्रोड्यूसर एकता कपूर को लेकर बात की है। श्वेता ने कहा, "जब भी (धारावाहिक की) टीआरपी 32 से कम होती थी तब एकता कहती थीं- टीआरपी गिर गई किसी (किरदार) को मारो।" बकौल श्वेता, पहले के धारावाहिक आज के समय के धारावाहिक से बेहतर थे।

Load More