'कहो न...' से पहले एक फिल्म के लिए ऑडिशन देने गया था, पापा ने वापस बुला लिया था: ऋतिक
अभिनेता ऋतिक रोशन ने बताया है कि वह 'कहो ना प्यार है' से पहले शेखर कपूर की एक फिल्म के लिए ऑडिशन देने गए थे लेकिन उनके पिता राकेश रोशन ने उन्हें फोन करके वापस बुला लिया था। ऋतिक ने कहा, "उन्होंने (पिता) ऑडिशन के दौरान मुझे फोन किया और कहा 'अभी वापस आ जाओ, ऐसी चीज़ें मत करो'।"