'कहो ना प्यार है' फिल्म बनाने के लिए पिता ने घर-गाड़ियां गिरवी रखीं: ऋतिक रोशन
नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री 'द रोशन्स' में फिल्म 'कहो ना प्यार है' की मेकिंग को याद करते हुए ऐक्टर ऋतिक रोशन ने कहा, "मेरी मां ने मुझे बताया कि घर और गाड़ियां गिरवी थीं।" फिल्म मेकिंग के दौरान अपने पिता और डायरेक्टर राकेश रोशन से मतभेद पर चर्चा करते हुए ऐक्टर ने कहा, "मुझे पता नहीं था, कितना कुछ दांव पर है।"