'खा लीजिए सर', जंतर-मंतर पर जवानों को पिज़्ज़ा ऑफर करते प्रदर्शनकारी का वीडियो हुआ वायरल

दिल्ली के जंतर-मंतर पर तैनात RAF जवानों को पिज़्ज़ा ऑफर करते एक प्रदर्शनकारी का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में वह एक-एक कर सभी जवानों के पास जाता है लेकिन जवान विनम्रतापूर्वक मना करते दिखे। एक प्रदर्शनकारी कहता दिखा, "खा लीजिए सर, एक बाइट ले लीजिए।" गौरतलब है, नीट पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं।

Load More