'खून का रंग सिंदूर के रंग से अलग नहीं', शशि थरूर ने बताई 'ऑपरेशन सिंदूर' के नाम की अहमियत
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने 'ऑपरेशन सिंदूर नाम क्यों महत्वपूर्ण है' का जवाब देते हुए सऊदी अरब के एक समाचार चैनल से कहा है कि सिंदूर का रंग पहलगाम आतंकी हमले के दौरान आतंकवादियों द्वारा बहाए गए खून के रंग से बहुत अलग नहीं है। उन्होंने कहा, "ऑपरेशन का नाम बहुत ही सोच-समझकर रखा गया है...जो भावनात्मक और शक्तिशाली है।"