'खान सर' ने नीतीश कुमार के बाद जेडीयू महासचिव से की मुलाकात, पार्टी जॉइन करने की लगीं अटकलें
पटना में कोचिंग चलाने वाले मशहूर शिक्षक 'खान सर' ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के कुछ दिनों बाद जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा से मुलाकात की है। इसके साथ ही 'खान सर' के जेडीयू जॉइन करने की अटकलें लगने लगी हैं। हालांकि, इससे पहले उन्होंने कहा था कि अगर वह राजनीति करेंगे तो पढ़ाएगा कौन?