'खान सर' ने बिहार के सीएम से की मुलाकात, कहा- 5 IAS अधिकारी के बराबर हैं सीएम नीतीश
पटना में कोचिंग चलाने वाले मशहूर शिक्षक 'खान सर' ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है जिसके बाद उनके राजनीति में आने की अटकलें लगने लगी। हालांकि, उन्होंने कहा कि अगर वह राजनीति करेंगे तो पढ़ाएगा कौन? सीएम नीतीश को लेकर उन्होंने कहा, "वह 5 आईएएस अधिकारी के बराबर हैं। उनके टेबल पर एक फाइल नहीं मिलेगी।"