'खेल खेल में' से बड़े पर्दे पर 14 साल बाद वापसी कर रहे फरदीन खान ने लिखा पोस्ट
फिल्म 'खेल खेल में' से 14 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे अभिनेता फरदीन खान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा, "यह पल मेरे लिए बहुत खास है।" ऐक्टर ने फिल्म के कास्ट-क्रू, अपने परिवार, दोस्तों और फैन्स के लिए आभार जताया है। वह आखिरी बार फिल्म 'दूल्हा मिल गया' (2010) में नज़र आए थे।